spot_img

Mumbai : नालासोपारा -तीन ठगों को पुलिस किया गिरफ्तार

मुंबई : नालासोपारा पुलिस की क्राइम डिटेक्शन सेल की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।दरअसल,पुलिस ने फायनेंस कंपनियों व ग्राहकों से ठगी कर दोपहिया वाहन बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 दोपहिया वाहन जब्त किया है,जिसकी कुल कीमत 10 लाख से अधिक बताई गयी है। यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल 3 ) सुहास बावचे व एसीपी चंद्रकांत जाधव के मार्गदर्शन में नालासोपारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पी.आई विलास सुपे,पी.आई (क्राइम ) राहुल सोनावणे,सपोनि.पंडीत मस्के व सपोनि.अमोल तलेकर की टीम ने की है।

यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी है।पुलिस के मुताबिक,14 अप्रैल को शिकायतकर्ता संकेत विष्णु मोहिते उम्र 25 वर्ष,निवासी- नालासोपारा ने नालासोपारा थाने में आकर शिकायत दिया कि 22 दिसंबर को शिकायतकर्ता अपने एक्टिवा मोटर स्कूटर से घर जा रहा था,इस बीच आरोपी नाम पॉल नाडर ने कारण बताया कि शिकायतकर्ता के मोटर स्कूटर की कर्ज की किस्तें बकाया हैं,शिकायतकर्ता के स्कूटर को वित्त कंपनी एल एंड टी के पास जमा किया जाना है।

ऐसा कहकर उक्त स्कूटर वालों की स्कूटरों का गबन कर उन्हें कंपनी में जमा कराए बिना एक-दूसरे को बेचकर ठगी की गई है।इस मामले में शिकायतकर्ता ने नालासोपारा थाने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 420,406,34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि नालासोपारा थाने के अधिकार क्षेत्र में घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने अपराध की जांच शुरू कर दी है,जब अपराध की जांच प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर की गयी तो अपराध में आरोपी (1).पॉल मुर्गन अनबल्ल्गन नाडर,(2).सलमान हनीफ शेख व (3).सुधांशु ममुराली कनोजिया को नालासोपारा पुलिस ने 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ पर उसने उक्त अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।10,90,000/- रुपये मूल्य की कुल 17 मोटरसाइकिलें और स्कूटर जब्त किए गए और टू-व्हीलर फाइनेंस कंपनी में बिना डिपॉजिट के बेचे गए, उन्होंने इसी तरह कई ग्राहकों को ठगा।

Explore our articles