spot_img

Mumbai : नगर निकाय चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराएं : भाजपा

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) (Maharashtra Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (state president Ravindra Chavan) ने सोमवार को राज्य में सभी नगर निकाय चुनाव एक साथ ही कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में रविंद्र चव्हाण ने राज्य चुनाव आयोग को आज पत्र भेजा है।

रविंद्र चव्हाण ने पत्रकारों को बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद और नगर पंचायतों के कुछ चुनावों को अचानक स्थगित करने का चुनाव आयोग (State Election Commission’s decision to abruptly postpone some municipal elections, including those for municipal presidents, municipal councils, and town councils) का निर्णय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका था और पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 2 दिसंबर को मतदान होना था। हालाँकि, इनमें से कुछ चुनाव तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। परिणामस्वरूप, राज्य में 24 नगर परिषद अध्यक्षों और 204 नगर पार्षदों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। यह निर्णय सभी उम्मीदवारों के साथ अन्याय है।

चव्हाण ने राज्य चुनाव आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि नगरपालिका चुनाव नियम 1966, (Municipal Election Rules 1966) राज्य चुनाव आयोग के 4 नवंबर के परिपत्र और चुनाव आयोग द्वारा 29 नवंबर को जारी निर्देशों के बीच समन्वय का अभाव है। इसलिए उन्होंने मांग की कि जिन स्थानों पर अपील का निर्णय 26 नवंबर के बाद जारी किया गया है या जहां उम्मीदवार ने स्व-शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, वहां चुनाव स्थगित नहीं किए जाने चाहिए और ये चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही कराए जाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने प्रदेश में कई जगह पर चुनाव उच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्थगित कर दिया है और अब यहां चुनाव बाद में कराए जाएंगे। भाजपा ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर ऐतराज जताया है और चुनाव पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार चलाए जाने की मांग की है।

Mumbai : अजित विमान हादसे पर भुजबल ने उठाए सवाल

मुंबई : (Mumbai) एनसीपी (AP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल (leader and minister Chhagan Bhujbal) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (former Deputy...

Explore our articles