
पिछले वर्ष की तुलना में बजट में 23.11 करोड़ रुपए कम
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त अश्वनी भिड़े ने वर्ष 2023-24 का शिक्षा का 3347.13 करोड़ रुपए का बजट शनिवार को पेश किया। पिछले वर्ष 2022- 23 की तुलना में इस बार के शिक्षा बजट में 23.11 करोड़ रुपए की कमी है। पिछले वर्ष 2022-23 में 3370.24 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। वर्ष 2023-24 में पूंजीगत खर्च 320 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
इस बार के बजट में मनपा स्कूल के मुख्याध्यापकों में नेतृत्व गुणों का विकास करने के लिए कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की सहायता से वर्ष 2022-23 में कुल 120 मुख्याध्यापकों को नेतृत्व कौशल से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत वर्ष 2023 से कक्षा 9 वी और 10 वी के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, होटल मैनेजमेंट, अपीयरल, फैशन डिजाइनिंग, फूड सर्विस, हेल्थ एंड हाइजीन, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटल को सिखाने के लिए कौशल केंद्र शुरू किया जाएगा। मुख्याध्यापक व शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का निर्माण, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपकरण, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कंसल्ट की नियुक्ति, 245 स्कूलों में सुरक्षा दीवार का निर्माण, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए 88 स्कूलों में नए गणित व विज्ञान केंद्र तैयार करना।
राज्य सरकार की तरफ से 5100 करोड़ आना बाकी
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता हैं। प्राथमिक शिक्षा के लिए 4416 करोड़ रुपए और माध्यमिक शिक्षा के लिए 1003 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 5419 करोड़ रुपए आना बाकी है। यह प्राप्त करने के लिए मनपा की तरफ से प्रयास किए जाने की बात आयुक्त ने कही।
विभिन्न कार्यों के लिए खर्च
- चित्रकला प्रतियोगिता – 60 लाख
- संगीत अकादमी – 17 लाख
*कार्यानुभव-21 लाख
*शारीरिक शिक्षा-75 लाख
स्काउट व गाइड -20 लाख - वर्चुअल प्रशिक्षण केंद्र – 3.20 करोड़
- ई – वाचनालय – 10 लाख
- डिजिटल क्लास रुम – 12 करोड़
- रास्ता सुरक्षा दल – 18 लाख
- स्कूलों की इमारतों की मरम्मत व नए निर्माण कार्य – 284.60 करोड़
*कंप्यूटर प्रयोगशाला आधुनिक – 10.32 करोड़
*हाउसकीपिंग -100 करोड़
*मुफ्त स्कूली वस्तुओं की आपूर्ति – 162.22 करोड़
*वाटर प्यूरीफायर मशीन-1 करोड़
*छात्राओं को उपस्थित भत्ता –
8.14 करोड़
- दिव्यांग विद्यार्थियों के कल्याणकारी योजना – 2.20 करोड़
*अत्याधुनिक डेस्क चेयर – 8.17 करोड़
*आधुनिक अग्निशामक उपकरण -3 करोड़
*खेल संकुल -50 लाख - महापौर पुरस्कार – 14 लाख
- माध्यमिक स्कूलों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता – 50 लाख
- विद्यार्थियों को मुफ्त बस पास योजना -5.31 करोड़
- निजी प्राथमिक अनुदानित स्कूलों को अनुदान – 356 करोड़
- सेवानिवृत्त योजना – 95.60 करोड़
- ग्रंथसंग्रहालय अनुदान – 1.50 करोड़
- बालवाडी वर्ग को अनुदान -15.18 करोड़
2023 -24 वर्ष के लिए नई योजना
*कक्षा 9 वी और 10 वी के विद्यार्थियों को कौशल्य विकास प्रशिक्षण
28.45 करोड़
*सी सी टीवी कैमरा लगाने के लिए कंसल्ट नियुक्ति – 1 करोड़


