spot_img

Mumbai : मनपा का 52 हजार 619 करोड़ 07 लाख का बजट पेश

धीरज सिंह

पिछले साल की तुलना में 14. 52 प्रतिशत अधिक बजट
पिछले साल के मुकाबले 6 हजार 669 करोड़ 86 लाख बजट बढ़ा
मुंबई: (Mumbai)
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शनिवार को मुंबई का 2023 – 24 का 52 हजार 619 करोड़ 07 लाख का बजट प्रस्तुत किया। जबकि मनपा ने वर्ष 2022 -23 में 45 हजार 949 करोड़ 21 लाख का बजट पेस किया था। इस साल के बजट में पिछले साल की तुलना में 14. 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

आगामी मुंबई मनपा चुनाव को देखते हुए बजट में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है।
मनपा ने ₹ 3347.13 करोड़ शिक्षा का बजट भी पेश किया है।मनपा आयुक्त ने मुंबई के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता पूर्ण शहरी सुविधाओं के लिए 27 हजार 247 करोड़ 80 लाख का प्रावधान किया गया है। इसके तहत कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को सहित गोरेगाव मुलुंड लिंक रोड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान सहित विभिन्न सुविधाओं पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा इस वर्ष मुंबई के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए मुंबई मनपा ने बजट में 1729 करोड़ रुपए और बेस्ट की खराब आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि वर्ष 2022-23 में बेस्ट उपक्रम को मनपा प्रशासन ने 1382.28 करोड़ रुपए कर्ज के रूप में दिया गया था।

पिछले बजट की अपेक्षा इस बार बजट में मुंबई के सौंदर्यीकरण और ड्रेनेज व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सड़के, स्वास्थ्य सुविधाएं, कोस्टल रोड़, नदी के पुनर्विकास, अस्पतालों को और अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है।

चालू परियोजनाओं के लिए प्रावधान

मुंबई कोस्टल रोड़ ₹3200 करोड़

प्राथमिक शिक्षा के लिए ₹ 3347.13 करोड़

गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड़ ₹1060 करोड़

घन कचरा व्यवस्थापन और परियोजना ₹366.50 करोड़

मुंबई मलनिसारण ( सिवरेज) ₹2792 करोड़

रास्तों के सुधार के लिए ₹2825.06 करोड़

पुलों के लिए ₹2100 करोड़

ड्रेनेज व्यवस्था ₹2570.65 करोड़

आश्रय योजना ₹ 1125 करोड़

रानी बाग का आधुनिकरण ₹133.93 करोड़

देवनार पशुवधगृह आधुनिकरण ₹13.69 करोड़

स्वास्थ पर मनपा कुल बजट का 12 प्रतिशत खर्च कर रही है। इसके तहत कुल ₹6309.38 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

  • भगवती अस्पताल पुनर्विकास ₹110 करोड़
    -शताब्दी अस्पताल ₹110 करोड़
  • एम टी अग्रवाल अस्पताल ₹95 करोड़
    -शताब्दी अस्पताल (कांदिवली) ₹75 करोड़

-सायन अस्पताल इमारत पुनर्विकास ₹70

  • भांडुप मल्टिस्पेशलपटी अस्पताल ₹60 करोड़
  • बांद्रा भाभा अस्पताल विस्तारीकरण ₹53.60 करोड़

-एल विभाग कुर्ला के संघर्ष नगर में अस्पताल के लिए ₹35 करोड़

-ऐक्वर्थ कुष्ठ रोग अस्पताल में होस्टल ₹28 करोड़

-नायर अस्पताल विस्तार ₹17.50 करोड़

  • सिद्धार्थ/ मुरली देवड़ा अस्पताल ₹25 करोड़
  • ओशिवरा प्रसूति मरम्मत/पुनर्निर्मित ₹9.50 करोड़

-के. ई. एम. अस्पताल के प्लाजा सेंटर का विकास ₹7 करोड़

  • आर एन कूपर अस्पताल ₹5 करोड़

-के. ई. एम. अस्पताल में प्रोटॉन थेरेपी कैंसर अस्पताल
1 करोड़

  • टाटा कंपाउंड और हाजी अली होस्टल इमारत ₹2 करोड़

नायर अस्पताल (एल शेप बिल्डिंग) ₹40 करोड़

सायन कोलीवाड़ा होस्टल ₹28 करोड़

जल व मल निसारण परियोजना के तहत
मुंबई मलनिसारण परियोजना(एमएसडीपी) के लिए ₹3566.78 करोड़

पानी आपूर्ति परियोजना
₹1376 करोड़

जल अभियंता ₹ 780 करोड़

पाइप लाइन सुरंग ₹433 करोड़

मल निसारण प्रचालन ₹364 करोड़

2000 एलएमडी प्रतिदिन क्षमता का नया जल शुद्धिकरण परियोजना
₹350 करोड़

मुंबई मल निसारण सुधार कार्यक्रम (एमएसआईपी)
₹300 करोड़

200 एलएमडी प्रतिदिन समुद्र का पानी मीठा करने की परियोजना मनोरी ₹200 करोड़

कुलाबा में आधुनिक तृतीय स्तर जल प्रक्रिया केंद्र ₹32 करोड़

  • टोपीवाला मार्केट ₹13 करोड़
  • महात्मा फुले मार्केट पुनर्निर्माण ₹30 करोड़

-शिरोडकर मार्केट पुनर्निर्माण ₹3 करोड़

  • नदियों के पुनरुत्थान पर ₹582 करोड़

साइकल ट्रैक ₹ 18 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles