वाहनों की सघन तलाशी जारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा-सुरक्षा बल किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम
मुंबई : (Mumbai) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (country’s financial capital Mumbai) की सडक़ों पर 34 वाहनों में ‘मानव बम’ रखे जाने संबंधी मैसेज के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर (Mumbai Police is on high alert) है।महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को होने वाले गणपति विसर्जन को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस का तलाशी अभियान जोर शोर (search operation of Mumbai Police is going on in full swing) से जारी है। साथ ही मुंबई पुलिस ने व्हाट्सएप मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर मैसेज की सत्यता और इसको भेजने वाले की तत्परता से छानबीन कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मुंबई वासियों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है।
मुंबई पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को पत्रकारों (Mumbai Police sources told journalists) को बताया कि गुरुवार रात को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के नियंत्रण कक्ष की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर यह धमकी भरा मैसेज मिला था। इस मैसेज को भेजने वाले प्रेषक ने खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” का सदस्य बताया और कहा कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी में यह भी कहा गया है कि विस्फोट के लिए लगभग 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे “1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है”। धमकी भरे मैसेज में दावा किया गया है कि 34 वाहनों में ‘मानव बम’ रखे गए हैं और ये पूरे शहर को हिला देंगे। इस धमकी भरे से मैसेज की जानकारी तत्काल ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष ने मुंबई पुलिस को दी और इसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरु कर दी है। साथ ही शनिवार को होने वाले गणपति विसर्जन के दौरान भी पुलिस बंदोबस्त को बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खतरे की हर पहलू से जाँच की जा रही है और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को सूचित कर दिया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी (Joint Commissioner of Police Satyanarayan Chaudhary) ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस आयुक्तालय में गणेश विसर्जन के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में इससे संबंधित पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हमारे सुरक्षा बल किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं। हम सभी एहतियाती कदम और सुरक्षा उपाय कर रहे हैं। हम पार्किंग से लेकर बेसमेंट तक सभी जगहों की जाँच कर रहे हैं, किसी भी चीज़ को छोड़ा नहीं जा रहा है।” उन्होंने मुंबई के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


