spot_img

Mumbai: आदित्य ठाकरे के आरोपों से सकते में मुंबई मनपा, आरोपों को बताया तथ्यहीन

मुंबई:(Mumbai) शिवसेना (Thackeray faction) के विधायक आदित्य ठाकरे के आरोपी के बाद मुंबई महानगरपालिका सकते में आ गई है। उनके आरोपों का खंडन करते हुए बीएमसी प्रशासन ने साफ किया है कि सड़कों के काम को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

बीएमसी प्रशासन की ओर से शनिवार की देर रात दी गई सफाई के अनुसार सड़कों की सीमेंट कंक्रीटिंग परियोजना शुरू की गई है। इन सड़क कार्यों को लेकर आरोप लगाए गए हैं। ये सभी आरोप निराधार व तथ्यों से असंगत हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। जनवरी 2023 में 397 किमी की कुल 910 सड़कों को कंक्रीट करने के लिए ठेकेदारों को कार्य आदेश दिए हैं और ये कार्य पांच प्रमुख ठेकेदारों के माध्यम से प्रगति पर हैं।

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में कुल 96 स्थानों पर काम चल रहा है। इनमें से 83 स्थानों पर वर्षा जल चैनल का कार्य प्रगति पर है तथा 13 स्थानों पर यातायात के लिए खुदाई का कार्य छल रहा है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। मुंबई के पूर्वी उपनगर में कुल 27 स्थानों पर काम चल रहा है। उनमें से 19 में वर्षा जल चैनल का कार्य प्रगति पर है। 8 स्थानों पर यातायात मार्गों के लिए खुदाई चल रही है और जल्द से जल्द कंक्रीटिंग का काम किया जाएगा। मुंबई शहर में ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और कानूनी कार्यवाही चल रही है. जल्द ही वहां काम शुरू कर दिया जाएगा।

बीएमसी के अनुसार मुंबईकरों के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए परियोजना को लगातार आगे बढ़ाया गया है। ये कंक्रीट सड़कें मुंबई के नागरिकों को गड्ढा मुक्त सड़कें प्रदान करेंगी। इस परियोजना के पूरे होने के बाद सड़कों के गड्ढों की दिक्कत नहीं होने से नागरिकों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Explore our articles