spot_img

Mumbai : जीत की राह पर लौटने उतरेगी मुंबई इंडियंस

Mumbai: Mumbai Indians Set to Return to Winning Ways

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला आज, कोहली के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
मुंबई : (Mumbai)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से 12 अप्रैल (Mumbai Indians (MI) will face Royal Challengers Bangalore (RCB) on April 12) को होगा। रजत पाटीदार (team led by Rajat Patidar) की कप्तानी वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है। वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली एमआई (Hardik Pandya-led MI) ने 1 मुकाबला जीता है और 2 में शिकस्त का सामना किया है। अब वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी और एमआई आमने-सामने होंगे।

एमआई का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों की भिड़ंत में एमआई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें आईपीएल में कुल 34 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 19 मैच एमआई ने जीते हैं, जबकि 15 मुकाबले आरसीबी ने अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन की इकलौती भिड़ंत में आरसीबी ने 12 रन से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच मैच में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी (235) के नाम दर्ज है।

ऐसी हो सकती है एमआई की प्लेइंग इलेवन
एमआई को अपने पिछले मैच में आरआर के खिलाफ हार मिली थी। इस सीजन में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं ले सके हैं। ऐसे में टीम को अपने प्रमुख गेंदबाज से फॉर्म में वापसी की उम्मीद होगी।

संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आरसीबी
आरसीबी को भी अपने पिछले मैच में आरआर से हार मिली थी। उस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/8 का स्कोर बनाया था, लेकिन जवाब में आरआर ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ऐसे में टीम अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

संभावित एकादश:
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
एमआई: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, मयंक मार्कंडे।
आरसीबी: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल।

कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज?
वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। सीमा रेखा अपेक्षाकृत छोटी होने के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को कुछ हद तक मदद मिलती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में ज्यादा फायदा मिलता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2026 में पाटीदार ने अब तक 3 पारियों में 71.00 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने 63 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली ने एमआई के खिलाफ 34 मैचों में 31.79 की औसत और 128.77 की स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 34 मैचों में 27.35 की औसत और 136.99 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं।

Explore our articles