spot_img

Mumbai: मुंबई इंडियंस ने जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच बनाया

Mumbai

Mumbai: मुंबई इंडियंस ने जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच बनाया

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस(IPL champions Mumbai Indians) ने घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है ।

दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरूणकुमार ने 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं । उन्होंने 1993 से 2008 के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला ।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी ।

वह पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और 2020 से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं ।

मुंबई: पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस(IPL champions Mumbai Indians) ने घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है ।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles