spot_img

Mumbai: मुंबई: विधायक नितीन देशमुख सहित पांच सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई:(Mumbai) ठाकरे गुट के विधायक नितीन देशमुख सहित करीब पांच कार्यकर्ताओं को नागपुर के धामना गांव में पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह सभी कार्यकर्ता विधायक नितीन देशमुख के नेतृत्व में जल संघर्ष यात्रा के साथ शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के नागपुर स्थित आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस इन सभी को आकोला ले गई है। नितीन देशमुख ने पत्रकारों को बताया कि भले ही उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तो भी वे जमानत नहीं लेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार आकोला जिले तथा आस-पास के इलाकों में पानी की भीषण किल्लत है। इसी वजह से नितीन देशमुख ने जलसंघर्ष यात्रा की शुरुआत 10 अप्रैल को अकोला से की थी। 21 अप्रैल को नितिन देशमुख और उनके सहयोगी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के सामने पानी के मुद्दे को लेकर धरना देने वाले थे। लेकिन आज नागपुर की सीमा पर धामना गांव में विधायक नितिन देशमुख की संघर्ष यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। और उनके साथ सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर आकोला लाए हैं। नितीन देशमुख ने पुलिस पर कानून का दुरुपयोग करने और कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया है। नितीन देशमुख ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पुलिस पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि एक तरफ खारघर में पानी के बिना लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ पानी के लिए आंदोलन करने वाले विधायक नितिन देशमुख और उनके समर्थकों पर सरकारी दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह सरकार संवेदनहीन हो गई है।

Mumbai : झूठे बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती...

Explore our articles