spot_img

Mumbai : सांसद राघव चड्ढा ने शादी की अफवाहों पर लगाई मुहर

Mumbai: MP Raghav Chadha confirms marriage rumors

मुंबई : (Mumbai) पिछले महीने से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा लगातार खबरों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों को पहली बार मुंबई के एक होटल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद दोनों को अक्सर कई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया।

परिणीति चोपड़ा शादी और अफेयर की बातों पर खामोश हैं, लेकिन राघव चड्ढा इस पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि क्या ये दोनों शादी करने जा रहे हैं या इनके अफेयर की सिर्फ अफवाहें हैं। ऐसे में एक बार फिर राघव चड्ढा ने शादी के सवाल पर कमेंट किया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बारे में पूछे जाने पर राघव चड्ढा ने कहा, ”आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा।” इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों के रिश्ते की आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।

Explore our articles