spot_img

Mumbai : ‘जटाधरा’ का मोशन पोस्टर रिलीज, सोनाक्षी का लुक देख फैंस हुए हैरान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू (Actress Sonakshi Sinha and Sudheer Babu) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पौराणिक थ्रिलर जॉनर पर आधारित इस फिल्म का टीज़र कुछ समय पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना था। अब मेकर्स ने 16 अक्टूबर को फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।

‘जटाधरा’ का मोशन पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “जटाधारा की शक्ति प्रकट होगी। दिव्यता के लिए तैयार हो जाइए। जटाधारा का ट्रेलर 17 अक्टूबर को रिलीज होगा।”

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का रौद्र रूप एक बार फिर सबका ध्यान खींच रहा है। उनकी आंखों में तीव्रता और चेहरे पर दिव्य आभा फिल्म के रहस्यमय वातावरण की झलक देती है। वहीं सुधीर बाबू अपने किरदार में बेहद प्रभावशाली नज़र आ रहे हैं, गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक, और हाथ में त्रिशूल थामे वे एक दिव्य योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल (Directors Venkat Kalyan and Abhishek Jaiswal) ने बताया है कि ‘जटाधरा’ केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पेश किया गया है। कहानी में रहस्य, शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर पर खास ध्यान दिया गया है ताकि दर्शक कहानी की गहराई में खो जाएं। सोनाक्षी और सुधीर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, जो दर्शकों के लिए एक नई और दिलचस्प केमिस्ट्री लेकर आ रही है।

गौरतलब है कि ‘जटाधरा’ (Jatadhara) 7 नवंबर, 2025 को तेलुगु और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के ट्रेलर से पहले ही जिस तरह का माहौल बना है, उससे साफ है कि ‘जटाधरा’ दिवाली सीजन में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Mumbai : महापौर रितु तावड़े ने किया राजावाड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण

मुंबई : (Mumbai) मुंबई की महापौर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) ने शनिवार को अचानक घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital in Ghatkopar)...

Explore our articles