spot_img

Mumbai : वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता का निधन

Mumbai: Mother of Senior Journalist Ramkishore Trivedi Passes Away

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माताजी गोमती त्रिवेदी का 87 वर्ष की आयु (Gomati Trivedi, mother of senior journalist Ramkishore Trivedi, passed away at the age of 87) में निधन हो गया। स्व. गोमती त्रिवेदी धर्मपरायण, सुसंस्कृत और सामाजिक मूल्यों से ओतप्रोत व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवन में पारिवारिक एकता, सामाजिक सौहार्द और नैतिक संस्कारों को सर्वोच्च स्थान दिया।

रामकिशोर त्रिवेदी के दशकों लंबे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के योगदान को देखते हुए अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर तथा दूरभाष के माध्यम से शोक-संवेदना व्यक्त की। सभी ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Explore our articles