spot_img
Homecrime newsMumbai: महाराष्ट्र में तीन महीने में गायब हुईं पांच हजार से ज्यादा...

Mumbai: महाराष्ट्र में तीन महीने में गायब हुईं पांच हजार से ज्यादा लड़कियां

अंबादास दानवे का आरोप

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र में बीते तीन महीने में 5510 लड़कियां लापता हुई हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष दानवे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कानून व्यवस्था ढर्रे पर आ गई है, राज्य सरकार पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। महाराष्ट्र शाहू-फूले-आंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाला प्रगतिशील राज्य है। लेकिन इस राज्य में लड़कियों के गायब होने की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। राज्य में रोजाना औसतन 70 लड़कियां लापता हो रही हैं।

दानवे के अनुसार इस वर्ष जनवरी से मार्च महीने तक तकरीबन 5510 लड़कियां लापता हुई हैं। जनवरी महीने में 1600 लड़कियां, फरवरी महीने में 1800 लड़कियां तो वहीं मार्च महीने में 2200 लड़कियां लापता हुई हैं। हर दिन लापता होनेवाली लड़कियों और महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। महिला सुरक्षा के मामले में महाराष्ट्र अग्रणी राज्य माना जाता है। ऐसे राज्य में अगर बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो यह राज्य के लिए चिंता की बात है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर