मुंबई : महाराष्ट्र राज्य के विधानमंडल का मानसून सत्र मुंबई में 27 जून से शुरू होगा। 2 जुलाई तक चलने वाले इसी मानसून सत्र में राज्य का अनुपूरक बजट 28 जून को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जायेगा।
विधानमंडल के कामकाज समिति की बैठक में शुक्रवार को विधान भवन परिसर में हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, विधान परिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, सहित कार्य सलाहकार समिति के सदस्य, विधान सचिव जीतेन्द्र भोले एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (वीडियो संचार प्रणाली के माध्यम से) बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में मानसून सत्र तेरह दिनों तक चलाए जाने और शनिवार 29 जून को सार्वजनिक अवकाश के दिन विधानमंडल का कामकाज जारी रखने का निर्णय लिया गया।


