spot_img

Mumbai : एमएम कीरावनी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Mumbai : MM Keeravani honored with Padma Shri Award

मुंबई : (Mumbai) ऑस्कर विनर सॉन्ग ”नाटू नाटू” के संगीतकार एमएम कीरावनी को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान देने वाले अभिनेताओं को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पद्मश्री अवॉर्ड समारोह में एमएम कीरावनी का वीडियो सामने आया है।

इस साल के ऑस्कर में फिल्म ”आरआरआर” के गाने ”नाटू नाटू” को ”बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग” का अवॉर्ड मिला। डायरेक्टर राजामौली की ”आरआरआर” के इस गाने ने फैंस को बनाया दीवाना इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है। कीरावनी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Explore our articles