मुंबई : (Mumbai) बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की रफ्तार बुधवार को धीमी जरूर पड़ी है, पर वसई-विरार के कई इलाकों में अब भी जलभराव की समस्या (problem of waterlogging still persists in many areas of Vasai-Virar) बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार बुधवार को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। मौजूदा समय में राहत कार्य जारी है। बीते दिन मंगलवार को बने बाढ़ जैसे हालत में कई मानवी परिस्थितियां देखने को मिलीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपना कर्तव्य निभाने के साथ ही मानवता की मिसाल पेश की है। इसी तरह की मानवता भरी पहल के लिए वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित (Vasai MLA Sneha Dubey-Pandit)की सराहना हो रही है। जलभराव के बीच विधायक की सक्रियता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। मंगलवार को वसई पश्चिम स्थित निर्मल मलई पाड़ा से सारिका नाम (Sarika from Nirmal Malai Pada) की एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहा रिक्शा सड़क पर भरे पानी में फंस गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी विधायक स्नेहा दुबे-पंडित को मिली, वे बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गईं। आनन-फानन में अपनी सहयोगी टीम की मदद से गर्भवती महिला को वसई विरार मनपा के वसई गांव स्थित सर डी.एम. पेटिट अस्पताल सुरक्षित Sir (D.M. Petit Hospital in Vasai village of Vasai Virar Municipal Corporation) पहुंचाया। इस महिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मां और बेटी दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसी तरह वसई के होली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक रिहायशी मकान ढह गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्नेहा दुबे-पंडित ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक के साथ वसई विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, अतिरिक आयुक्त संजय हेरवाडे, कार्यकारी अभियंता प्रदीप पाचंगे, अग्निशमन दल के अधिकारी चेतन चिपलूणकर, भाजपा वसई विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, वसई रोड मंडल अध्यक्ष महेश सरवणकर, वसई शहर मंडल अध्यक्ष गीतांजली दरीवाला, वसई पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशीष जोशी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।