spot_img

Mumbai : लाडली बहनों के पैसो पर पुरूषों की नजर, योजना में धांधली की कोशिश

Mumbai: Men Eyeing Funds Meant for Women, Attempting Fraud in Government Scheme

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin) फायदा पुरूषों ने उठाने का प्रयास किया है। नंदुरबार जिले में यह मामला सामने आया है, जिसमें 710 पुरूषों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस धांधली की कोशिश उजागर होने के बाद शासन व प्रशासन सतर्क हो गया है। महिला व बाल कल्याण विभाग ने सूबे के हर जिले में योजना के लाभार्थियों की जांच करने के आदेश जारी किए हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजना (launched for women’s empowerment) के गलत इस्तेमाल से प्रशासन में हलचल मच गई है। इस योजना के तहत जरूरतमंद बहनों को 1500 रुपये महिना आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन पुरूष भी इस योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी पुरूषों द्वारा योजना का लाभ उठाने का मामला सामने आ चुका है। राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए आवेदन प्रक्रिया में कड़ाई से निरीक्षण और कंट्रोल सिस्टम लागू करने का आदेश दिया है।

नंदुरबार ज़िला प्रशासन (Nandurbar district administration) की सतर्कता के कारण समय रहते इस गंभीर गड़बड़ी का पता चला है। नंदुरबार ज़िला महिला व बाल कल्याण विभाग योजना के तहत मिले आवेदनों की जांच कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों के आधार कार्ड, लिंग, बैंक खाते आदि जांच के समय अधिकारियों ने पाया कि कुछ आवेदन संदिग्ध थे। इसके बाद की गई पूरी जांच में सामने आया कि महिलाओं की इस योजना के लिए 710 पुरुषों ने आवेदन जमा किए हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इन पुरुषों ने न केवल आवेदन भरे, बल्कि ज़रूरी दस्तावेज लगाकर योजना से पैसे का फ़ायदा उठाने की कोशिश भी की। प्रशासन ने संबंधित आवेदनों को रिजेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सीनियर लेवल पर रिपोर्ट भेज दी गई है।

New Delhi : राज्य सभा में उठा लापता बच्चों का मुद्दा, संदीप पाठक ने कहा- दिल्ली से हर दिन गायब हो रहे हैं 17...

नई दिल्ली : (New Delhi) आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप कुमार पाठक (MP Sandeep Kumar Pathak) ने गुुरुवार को राज्य सभा में दिल्ली...

Explore our articles