
मुंबई : जोगेश्वरी स्टेशन पर शुक्रवार, 3 फरवरी और शनिवार, 4 फरवरी, 2023 की मध्यरात्रि को रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI)पैनल को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) पैनल में बदलने के लिए एक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक अप एवं डाउन हार्बर और धीमी लाइनों पर 00.40 बजे से 04.40 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें अंधेरी और गोरेगांव स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाई जाएंगी। इसलिए, प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण ये ट्रेनें राम मंदिर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। कुछ बोरीवली-चर्चगेट धीमी ट्रेनें बोरीवली-अंधेरी-बांद्रा-दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट ट्रेन के रूप में चलेंगी।


