मुंबई : सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जायेगा और उनके संबंधित हाल्ट के अनुसार स्टेशनों पर रुकेंगी. ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जायेगा उनके संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी, बाद में इन सेवाओं को माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और यह निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/गोरेगांव के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/गोरेगांव मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।
सीएसटीऔर वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी
हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर-खारकोपर और नेरुल-खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।


