spot_img

Mumbai : मीरा रोड हत्याकांड मृतिका की बहन ने अंतिम संस्कार के लिए मांगा सरस्वती का शव

सरस्वती वैद्य की हत्या का रहस्य अब भी बरकरार

मुंबई : मीरा रोड में लिव इन रिलेशन हत्याकांड में मृतका की बहन ने शुक्रवार को नया नगर पुलिस स्टेशन की टीम से सरस्वती वैद्य का शव अंतिम संस्कार के लिए मांगा है। हालांकि इस हत्याकांड का रहस्य अभी भी बरकरार है । आज पुलिस की टीम ने मृतका सरस्वती वैद्य की तीन बहनों का बयान रिकार्ड किया है। लेकिन जिस तरह से मनोज साने ने मृतिका की हत्या की है, उससे समाज के एक अलग तरह की मानसिकता सामने आई है। इस मानसिकता ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले ने बताया कि इस मामले में आरोपित बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पहले आरोपित ने कहा था कि वह सरस्वती को बेटी की नजर से देखता था। लेकिन अब आरोपित ने बताया कि उसने सरस्वती वैद्य से मंदिर में शादी की थी। साथ ही आरोपित ने खुद बताया है कि सरस्वती वैद्य ने आत्महत्या की है। जिससे वह डर गया था और उसने सरस्वती वैद्य के शव को नष्ट करने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए । इसके बाद आरोपित ने शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाया और बाद में कुत्तों को खिला दिया था। अब तक की छानबीन में पता चला है कि मनोज साने को सरस्वती वैद्य पर भरोसा नहीं था। उसका हमेशा सरस्वती वैद्य से झगड़ा होता था।

जानकारी के अनुसार सरस्वती वैद्य अनाथ थी। मूल रूप से सरस्वती वैद्य छत्रपति संभाजी नगर जिले की निवासी थी और उसका पिता परिवार को छोडक़र चला गया । इसके बाद मां की भी मौत हो गई थी। सरस्वती सहित कुल पांच बहनें हैं। सरस्वती की शिक्षा अहमदनगर के जानकीबाई आप्टे बालिका अनाथ आश्रम में हुई थी। वहां उसने 10वीं तक पढ़ाई की। अठारह साल बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां नौकरी के लिए बोरीवली आ गई थी। बोरीवली में ही राशन की दुकान पर काम करने वाले मनोज साने से सरस्वती की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे और मंदिर में विवाह कर लिया था। उम्र में काफी अंतर होने की वजह से दोनों समाज में पति-पत्नी की तरह नहीं , बल्कि मामा-भांजी की तरह पेश आते थे। बताया जा रहा है कि मनोज साने को हमेशा सरस्वती को लेकर मन में शक रहता था। इसी वजह से मनोज साने ने सरस्वती वैद्य की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा रहा था। लेकिन उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने बुधवार को मनोज साने को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस मामले की छानबीन जारी है।

Explore our articles