spot_img

Mumbai : स्त्री बीज तस्करी के आरोपियों पर मकोका लगाया जाएगा: कदम

Mumbai: MCOCA will be invoked against those accused in the Badlapur female egg smuggling case: Kadam

मुंबई : (Mumbai) बदलापुर में स्त्री बीज (एग) (Badlapur female egg smuggling case) के तस्करी मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लिप्त डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के आरोपियों के खिलाफ मकोका (under MCOCA)के तहत कार्रवाई करने का विचार है। विधान परिषद में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम (State Minister of State for Home (Urban) Yogesh Kadam) ने यह आश्वासन दिया। बुधवार को भाजपा विधायक चित्रा वाघ ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बदलापुर में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का बीज निकालकर तस्करी किए जाने का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में कदम ने कहा कि बदलापुर जैसी घटना पर लगाम लगाने के लिए विशेष दस्ते की स्थापना की जाएगी। राज्य की आईवीएफ क्लीनिक की नियमित जांच की जाएगी।

Explore our articles