spot_img

Mumbai : अंधेरी पूर्व में विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर महापौर रितु तावड़े की समीक्षा बैठक

मुंबई : (Mumbai) अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत नागरिक सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुंबई की महापौर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) ने महापौर कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में विधायक मुरजी पटेल सहित महानगरपालिका के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुनर्विकास कार्यों पर जोर
बैठक में मरोळ मंडई और मरोळ अस्पताल (Marol Mandai and Marol Hospital) के पुनर्विकास कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। प्रशासन ने जानकारी दी कि मरोळ अस्पताल के पुनर्विकास के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंतिम प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जबकि मंडई के लिए प्रारंभिक कार्यवाही जारी है।

सड़क और जलभराव समस्या के समाधान के निर्देश
महापौर ने अधिकारियों (Mayor directed officials) को सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अंधेरी अंडरपास में हर वर्ष होने वाले जलभराव को देखते हुए पुल विभाग और रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय कर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया गया।

पानी की समस्या (Water Scarcity) के लिए नई योजना
सुभाषनगर, गुंदवली टेकड़ी, शिव वसाहत, कनाकिया रेन फॉरेस्ट, मरोळ हिलटॉप और चर्च रोड क्षेत्रों में पानी की समस्या के समाधान हेतु नए जल टैंक स्थापित करने के लिए सर्वेक्षण और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और यातायात सुधार की पहल
अंधेरी पूर्व में सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए पुलिस चौकी हेतु स्थान उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका और पुलिस विभाग (Municipal Corporation and the Police Department) के बीच संयुक्त बैठक आयोजित करने को कहा गया।

नागरिकों को राहत देने के प्रयास
भोगवटा प्रमाणपत्र (ओसी)’(Abhay Yojana’ ,Amnesty Scheme) न मिलने वाली इमारतों के निवासियों को अतिरिक्त जल शुल्क से राहत देने के लिए अभय योजना लागू की जा रही है। इसके साथ ही कोंडिविटा नाले के चौड़ीकरण, श्मशानभूमि के विकास कार्य, स्कूलों में सीसीटीवी लगाने और मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में मरोळ क्षेत्र की झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना,(slum rehabilitation scheme) चकाला स्थित खेल मैदान को पुनः महानगरपालिका के अधीन लेने और के दक्षिण विभाग में पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Explore our articles