spot_img

Mumbai : पिछले चार महीनों में मुंबई में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा 325 मामले

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के मामलों में फिर से वृद्धि हुई है और मुंबई इस सूची में सबसे ऊपर है। पुणे दूसरे स्थान पर है, जबकि नागपुर तीसरे स्थान पर है। पुलिस क्राइम रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार महीनों में मुंबई में दुष्कर्म के सबसे ज्यादा 325 और पुणे में 89 मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जनवरी से अप्रैल तक चार महीनों में मुंबई में दुष्कर्म के 325 मामले दर्ज किए गए। यहां मार्च माह में सबसे अधिक 90 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। इसी तरह जनवरी में 78, फरवरी में 60 और अप्रैल माह में 79 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। पुणे शहर में रेप के 89 मामले हुए। जनवरी में सबसे ज्यादा 28 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। फरवरी में 24, मार्च 13 और अप्रैल में 24 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। नागपुर में पिछले साढ़े चार महीने में दुष्कर्म के 85 मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म की सबसे ज्यादा 26 घटनाएं अप्रैल महीने में हुईं। फरवरी में सबसे कम 14 रेप दर्ज किए गए। इसके बाद नासिक, औरंगाबाद शहर में दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य आभा पाण्डेय के अनुसार दुष्कर्म के आरोपितों में ज्यादातर प्रेमी और रिश्तेदार शामिल हैं। अक्सर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। शादी से इंकार करने पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की जाती है। अक्सर करीबी रिश्तेदार ही महिलाओं के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाते हैं। दुष्कर्म की सूचना रिश्ता टूटने के बाद या परिवार के नोटिस के बाद दी जाती है।

आभा पांडेय के अनुसार इन घटनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी जाएगी और उनसे महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर एक विशेष समिति गठित करने का अनुरोध किया जाएगा।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles