मुंबई: (Mumbai) मुंबई के साबुसिद्दीक मुसाफिर खाना में मौलाना आज़ाद एकता संघ (Maulana Azad Ekta Sangh) द्वारा मुस्लिम समुदाय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाराष्ट्र और मुंबई से बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके पर डॉक्टर वजाहत मिर्जा (Dr. Wajahat Mirza) (former MLC), अकोला के एमएलए साजिद पठान और बशीर मूसा पटेल (Akola MLA Sajid Pathan and Bashir Musa Patel) ने अपने विचार साझा किए। बैठक में किसानों के पशुओं की खरीद-फरोख्त के बाजार बंद होने से उत्पन्न संकट, कुरैश समुदाय की हड़ताल और उसके आर्थिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर कई उपयोगी सुझाव भी दिए।
शैक्षिक पिछड़ेपन पर बात करते हुए डॉ. वजाहत मिर्जा (Dr. Wajahat Mirza) ने मुस्लिम बच्चों के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू करने और युवाओं को आईएएस व आईपीएस जैसी उच्च सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। वहीं, साजिद पठान ने विधानसभा में मुस्लिम समुदाय से जुड़े हर मुद्दे को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
निजामुद्दीन राइन (Nizamuddin Rain) ने मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और विधानसभा में उठाए जाने योग्य सवालों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन यूसुफ अनसारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शादिक लतीफ खान ने प्रस्तुत किया। यह आयोजन मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।


