spot_img

Mumbai : मुस्लिम समुदाय की समस्याओं के समाधान पर मौलाना आज़ाद एकता संघ की बैठक

मुंबई में हुआ कार्यक्रम
Mumbai :
मुंबई के साबुसिद्दीक मुसाफिर खाना में मौलाना आज़ाद एकता संघ (Maulana Azad Ekta Sangh) द्वारा मुस्लिम समुदाय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें महाराष्ट्र और मुंबई से बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कुरैश समुदाय की हड़ताल पर चर्चा

बैठक में किसानों के पशुओं की खरीद-फरोख्त के बाजार बंद होने, इससे किसानों को हो रहे नुकसान, तथा कुरैश समुदाय की वर्तमान हड़ताल और उसके प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विचारकों ने इस पर समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए।

शिक्षा और रोजगार पर जोर

पूर्व एमएलसी डॉ. वजाहत मिर्जा (Former MLC Dr. Wajahat Mirza) ने मुस्लिम बच्चों की कोचिंग कक्षाएं शुरू करने और उन्हें आईएएस व आईपीएस जैसी सेवाओं में आने के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। अकोला के विधायक साजिद पठान ने विधानसभा में मुसलमानों के मुद्दे उठाने और उनके समाधान के लिए सतत प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश

निजामुद्दीन राइन (Nizamuddin Rain) ने मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की। यूसुफ अनसारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और शादिक लतीफ खान (Shadiq Latif Khan) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Explore our articles