spot_img

Mumbai : कांदिवली में लगी भीषण आग

मुंबई : (Mumbai) कांदिवली पश्चिम के बोनान्ज़ा औद्योगिक एस्टेट के एक गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई जीवित हानी नहीं हुई, लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

मुंबई मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांदिवली (पश्चिम) के अशोक चक्रवर्ती रोड पर स्थित 2 मंजिला बोनान्ज़ा औद्योगिक एस्टेट के पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में आग लगी थी। इमारत धुएं से भर गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, मनपा के कर्मचारी, अदानी इलेक्ट्रिसिटी,108 एम्बुलेंस और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग को चारों तरफ से कवर किया गया। लेवल 2 की आग घोषित की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन वजहों से लगी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles