spot_img

Mumbai : गोरेगांव में बिल्डिंग में लगी भीषण आग

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के गोरेगांव में एक 21 मंजिला इमारत में (massive fire broke out in a 21-storey building in Goregaon, Mumbai) रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई जीवित हानि नहीं हुई, लेकिन फ्लैट में रखा सामान जल गया।

गोरेगांव पूर्व के रानी सती रोड पर स्थित बालाजी अस्पताल के सामने वैष्णव हाइट बिल्डिंग की 12वीं मंजिल (12th floor of Vaishnav Height Building in front of Balaji Hospital) पर एक फ्लैट में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगी थी। इससे ऊपरी मंजिलों पर भी धुआं फैल गया। इससे इमारत में रहने वालों में हचचल मच गई। लोग इमारत से निकलकर बाहर आ गए। घटना की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही तुरंत दमकल कर्मी (fire brigade personnel) घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, मनपा कर्मी, अदानी कंपनी के बिजली कर्मचारी और एंबुलेंस भी (local police, municipal workers, Adani company’s electricity workers and ambulance) मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने लेवल 3 की आग घोषित किया। खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम जारी था। मुंबई मनपा की ओर से बताया गया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Explore our articles