मुंबई : (Mumbai) कबूतरखानों पर लगे प्रतिबंध के समर्थन में बुधवार को मराठी एकीकरण समिति (Marathi Ekta Samiti) ने दादर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख सहित दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। समिति ने अदालत के फैसले का सम्मान करने की अपील की है।
गोवर्धन देशमुख (Govardhan Deshmukh) ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि कबूतरखानों में दाना डालने पर अदालत ने प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के बावजूद जैन समाज के लोग कबूतरखानों में जबरन दाना डालने का प्रयास कर रहे हैं। यह अदालत के आदेश का अपमान है, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। देशमुख ने कहा कि उनका प्रदर्शन सिर्फ अदालत के आदेश के समर्थन में है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उन्हें आंदोलन नहीं करने दे रही है।
दादर कबूतरखाना पर शांति स्थापित करने के वजह से मराठी एकीकरण समिति (Marathi Ekta Samiti) के कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी को कानूनी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया जाएगा। मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) ने कबूतरों से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ने की वजह से कबूतरखानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जैन समाज ने मुंबई नगर निगम के आदेश को बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने जारी रखने का आदेश दिया था। इसके बाद जैन समाज ने कबूतरखानों पर जाकर जबरन कबूतरों को दाना डालने का प्रयास किया था। इसी वजह से आज मराठी एकीकरण समिति की ओर से उच्च न्यायालय के आदेश के समर्थन में प्रदर्शन किया था।


