spot_img

Mumbai : मराठा आरक्षण: सरकारी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता विफल, आंदोलन पर अड़े मनोज जारांगे पाटिल

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के लोनावाला में मराठा आरक्षण मुद्दे पर आन्दोलन करने पर अड़े मनोज जारांगे से सरकारी प्रतिनिधिमंडल की वार्ता विफल हो गई है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के डिवीजनल कमिश्नर मधुकर राजे अर्दंद ने पाटिल से अनिश्चितकालीन आंदोलन वापस लेने की अपील की, लेकिन उन्होंने मुंबई में आंदोलन जारी रखने की मंशा जताई है।

इस वार्ता के बाद मनोज जारांगे ने पत्रकारों को बताया कि कुछ अधिकारी आये थे। वे समाज के लोगों के सामने आने से डरते थे। इसलिए उनसे अकेले में चर्चा हुई, लेकिन जब तक मराठा आरक्षण नहीं मिल जाता वे आंदोलन पर अडिग हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से आखिरी अपील करते हुए कहा कि इन तीनों में से कम से कम एक को आकर समाधान निकालना चाहिए।

मनोज जारांगे को मुंबई में आंदोलन करने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। मुंबई पुलिस ने आज मनोज जारांगे को नोटिस जारी कर मुंबई न आने की अपील की है, लेकिन उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर आज शाम तक सरकार की ओर से मराठा समाज के आरक्षण को लेकर निर्णय नहीं लिया गया तो वे शाम को मुंबई की ओर रवाना हो जाएंगे। उधर मुंबई के आजाद मैदान पर मनोज जारांगे पाटिल के नियोजित आंदोलन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles