spot_img

Mumbai: मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वकील गुणरत्न सदावर्ते की कार में की तोडफ़ोड़, 3 गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) मराठा आरक्षण को लेकर आक्रामक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुबह तकरीबन छह बजे वकील गुणरत्न सदावर्ते की कार में तोड़फोड़ कर दी। कार्यकर्ताओं ने मौके पर एक मराठा, लाख मराठा जैसे नारे भी लगाए। घटना की जानाकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन मराठा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आरक्षण का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार मराठा नेता मनोज जारांगे को अनायास महत्व दे रही है। इससे नाराज मराठा कार्यकर्ता आज सुबह गुणरत्न सदावर्ते के आवास क्रिस्टल टावर परिसर में पहुंचे और सदावर्ते की कार में तोड़फोड़ की। बताया गया है कि इस मामले में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं । इन तीनों की पहचान मंगेश साबले, वसंत बनसोडे, राजू सावे के रूप में की गई है।

इस घटना का मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक डोंगरे ने समर्थन किया है। डोंगरे ने कहा कि गुणरत्न सदावर्ते के वक्तव्य से मराठा समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में गिरफ्तार मराठा कार्यकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। मराठा नेता मनोज जारांगे ने कहा कि वे किसी भी तरह की तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करेंगे। वे खुद शांतिपूर्वक आमरण अनशन कर रहे हैं। मनोज जारांगे ने मराठा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक आंदोलन करने की अपील की है।

New Delhi : रक्षा बजट बढ़ने से भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी : राजनाथ सिंह

रक्षा सचिव ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बतायानई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा में रविवार को पेश केंद्रीय...

Explore our articles