मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मराठा नेता मनोज जारांगे (Maharashtra’s Maratha leader Manoj Jarange) ने रविवार को बीड़ जिले में कहा कि मराठा आरक्षण के लिए उनका प्रदर्शन 29 अगस्त से (reservation will be held in Mumbai from August 29) मुंबई में होगा और यह प्रदर्शन मराठा आरक्षण मिलने के बाद ही खत्म किया जाएगा।
मनोज जारांगे पाटिल आज बीड़ जिले में मराठा समाज की सभा (gathering of Maratha community in Beed district today) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण देने की घोषणा की थी, लेकिन उनकी मांग को अब तक पूरा नहीं किया गया है। इससे मराठा समाज के बच्चों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज ने कहा कि अब उन्होंने तय किया है कि मराठा आरक्षण के लिए वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए वे 27 अगस्त को अंतरवाली सराटी से मुंबई के लिए रवाना होंगे और 29 अगस्त को मुंबई पहुँचेंगे। उन्होंने मराठा भाइयों से किसी भी तरह से मुंबई में प्रवेश करने की अपील की है। उन्होंने मुंबई में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। अगर कोई पत्थरबाजी और आगजनी कर रहा है, तो उसे पकडक़र पुलिस के हवाले करने की उन्होंने अपील की है । उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, वह पीछे नहीं हटेंगे।


