spot_img

Mumbai : मनोज जारांगे ने सरकार को 13 जुलाई तक का वक्त देते हुए भूख हड़ताल वापस ली

मुंबई : मराठा नेता मनोज जारांगे ने मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए 13 जुलाई तक का वक्त देकर गुरुवार को अपनी 7 दिन पुरानी हड़ताल वापस ले ली है। जारांगे ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर तय समय में मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो वे विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

राज्य सरकार की ओर से मंत्री शंभूराजे देसाई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जाकर मनोज जारांगे से मिला। मंत्री देसाई ने मनोज जारांगे से कहा कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सकारात्मक है, लेकिन दो महीने से चुनाव की वजह से कोई काम नहीं हो सका। इसलिए मनोज जारांगे सरकार को दो महीने का समय दें। मंत्री देसाई ने कहा कि शुक्रवार को ही वे संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाएंगे और कहां तक काम हुआ, इसकी जानकारी लेंगे। राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने मनोज जारांग से उनका हड़ताल वापस लेने की अपील भी की।

मनोज जारांगे ने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा समाज के लोगों को सगे संबंधियों के आधार पर कुन्बी जाति का प्रमाणपत्र देने का आश्वासन दिया था। साथ ही मराठा समाज के युवकों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा नहीं किया गया है। मनोज जारांगे ने कहा कि जब तक मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक वे शांत नहीं होंगे। इस मौके पर मंत्री शंभूराजे देसाई, नवनिर्वाचित सांसद संदीपन भूमरे आदि उपस्थित थे।

New Delhi : आईटी सेक्टर की आंधी में उड़ा शेयर बाजार, गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

बाजार की कमजोरी से निवेशकों के 2.69 लाख करोड़ रुपये डूबेनई दिल्ली : (New Delhi) कमजोर ग्लोबल संकेतों और आईटी सेक्टर के शेयरों में...

Explore our articles