spot_img

Mumbai : सुशांत सिंह राजपूत के बारे मनोज बाजपेयी ने खुलकर बात की

मुंबई : (Mumbai) हाल ही में मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलकर बात की। मनोज बाजपेयी ने सुशांत के साथ ‘सोनचिड़िया’ में काम किया था। मनोज ने एक इंटरव्यू में सुशांत की मौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “सुशांत बॉलीवुड इंडस्ट्री की राजनीति और गुटबाजी के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए। सुशांत ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा तब से वह स्टार बनना चाहते थे। लेकिन सुशांत बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स को झेल नहीं पाए।”

इसके अलावा ‘फैमिली मैन’ अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘सोनचिरैया’ में सुशांत के साथ स्क्रीन शेयर की है, उन्होंने देखा कि एसएसआर कितने दयालु हैं और सुशांत को कोई अहंकार नहीं था। वो मेरा काफी सम्मान करता था। मैं सेट पर मटन बनाता था, वो बड़े मन से उसे खाने आता था। मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। सुशांत एक साफ दिल का आदमी था। वो अंदर से बच्चा था। वो इंडस्ट्री की हेरफेर को समझ नहीं सका।

Tehran : ईरान की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

ज़ोलघाद्र बने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवतेहरान : (Tehran) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मसूद पेजेशकियान ने देश की सुरक्षा संरचना में...

Explore our articles