spot_img

Mumbai/Manmad : मनमाड से आईआरसीटीसी की नई आध्यात्मिक यात्रा शुरू

Mumbai/Manmad: IRCTC's new spiritual journey begins from Manmad

18 फरवरी 2026 को रवाना होगी ‘टेम्पल ट्रेल्स ऑफ दक्षिण’ भारत गौरव ट्रे
मुंबई/मनमाड : (Mumbai/Manmad)
भारतीय रेलवे (Indian Railways Catering and Tourism Corporation (IRCTC)) खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए नई आध्यात्मिक पर्यटन पैकेज “टेम्पल ट्रेल्स ऑफ दक्षिण” की घोषणा की है। यह विशेष भारत गौरव ट्रेन 18 फरवरी 2026 को मनमाड स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 12 रात और 13 दिनों की यह यात्रा दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी।

दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई के समूह महाप्रबंधक श्री गौरव झा (Mr. Gaurav Jha, Group General Manager, IRCTC Western Region) ने बताया कि विशेष रूप से डिज़ाइन की गई एसी और नॉन-एसी पर्यटक ट्रेन यात्रियों को मुरुडेश्वर, गुरुवायूर, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कांचीपुरम और महाबलीपुरम जैसे प्रमुख स्थलों तक ले जाएगी। श्रद्धालु मुरुडेश्वर शिव मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल और महाबलीपुरम के ऐतिहासिक मंदिरों सहित कई आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

कई स्टेशनों से चढ़ने-उतरने की सुविधा

यात्रियों के लिए मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, लोणावला, पुणे, सातारा और मिरज स्टेशनों (Manmad, Nashik Road, Kalyan, Lonavala, Pune, Satara, and Miraj stations) से चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ट्रेन में इकोनॉमी स्लीपर (SL), स्टैंडर्ड 3एसी और कम्फर्ट 2एसी श्रेणियां (Economy Sleeper (SL), Standard 3AC, and Comfort 2AC classes) उपलब्ध हैं। लगभग 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

ऑल-इन्क्लूसिव पैकेज की सुविधा

यह यात्रा ऑल-इन्क्लूसिव पैकेज (all-inclusive package) के तहत संचालित की जा रही है, जिसमें रेल यात्रा, बजट होटलों में ठहराव (डबल/ट्रिपल/क्वाड शेयरिंग), शुद्ध शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन-एसी स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यात्रा का किराया इकोनॉमी क्लास के लिए ₹23,370, स्टैंडर्ड 3एसी के लिए ₹36,990 और कम्फर्ट 2एसी के लिए ₹48,760 निर्धारित किया गया है। बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Ulhasnagar : उल्हासनगर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और बढ़ते प्रदूषण पर मनसे काअल्टीमेटम

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर में एमएमआरडीए द्वारा कल्याण-बदलापुर राज्य महामार्ग (MMRDA's construction of the Kalyan-Badlapur State Highway in Ulhasnagar) के निर्माण में बरती जा...

Explore our articles