spot_img

Mumbai : अकोला में पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई : अकोला जिले के रामदास पेठ इलाके में गहरी नींद में सोई पत्नी और 9 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों मां-बेटी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस निरीक्षक मनोज बहूरे के अनुसार आरोपित मनीष ह्मात्रे (30) का उसकी पत्नी रश्मी म्हात्रे (27 वर्ष ) के साथ पिछले कई महीने से विवाद चल रहा था। इसी खुंदक की वजह से मनीष ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे पत्नी रश्मि और 9 वर्ष की बेटी माही ह्मात्रे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित मनीष को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन जारी है।

Jaunpur : खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 कामगार

परिजनों ने सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहारजौनपुर : (Jaunpur) पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव (regional tensions in West Asia)...

Explore our articles