spot_img

Mumbai : मुंबई नगर निगम में महायुति का महापौर बनेगा : आशीष शेलार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी आशीष शेलार (Maharashtra Minister and BJP election in-charge Ashish Shelar) ने मंगलवार को बताया कि मुंबई नगर निगम में महायुति का ही (Mahayuti candidate will be elected in the Mumbai Municipal Corporation) महापौर बनेगा। इस संबंध में आज महायुति के सहयोगी दलों की बैठक हुई और मुंबई में 150 से ज़्यादा नगरसेवक चुनने का हमारा लक्ष्य है।

महायुति गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक आज दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, चुनाव प्रभारी आशीष शेलार और शिंदे समूह की शिवसेना के नेता योगेश कदम, राहुल शेवाले आदि (BJP Mumbai President Amit Satam, election in-charge Ashish Shelar, and Shiv Sena leaders from the Shinde faction, Yogesh Kadam and Rahul Shewale) मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद आशीष शेलार ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई नगर निगम में 150 से ज़्यादा महायुति के नगरसेवक चुनकर लाना ही हमारा लक्ष्य है।

बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा हुई। सहयोगी दलों में सीटों के बटवारे पर भी चर्चा हुई है। मुंबई नगर निगम में कुल नगरसेवकों की संख्या २२७ हैं। आशीष शेलार ने कहा कि मुंबई में भाजपा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और आरपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। राज्य सरकार में शामिल अजीत पवार की राकांपा (Deputy Chief Minister Eknath Shinde’s Shiv Sena and the RPI. Ajit Pawar’s NCP) का नेतृत्व पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) कर रहे हैं, इसलिए अजीत पवार की राकांपा को महायुति में शामिल नहीं किया गया है। इसका कारण नवाब मलिक पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी के साथ जमीन व्यवहार करने का आरोप है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles