spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन नागपुर में 8 से 14 दिसंबर तक

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन(Maharashtra Legislature’s winter session)नागपुर में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर के (Nagpur from December 8 to 14) दौरान आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को विधानमंडल की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया है। शीतकालीन अधिवेशन के दौरान 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद दोनों सदनों का कामकाज होगा।

मुंबई स्थित विधान भवन में बुधवार को विधानमंडल की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे, विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील, जितेंद्र आव्हाड, भास्कर जाधव, सुनील प्रभू, विधानमंडल के सचिव जितेंद्र भोले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Assembly Speaker Rahul Narvekar) ने बताया कि भारत के संविधान की गौरवशाली अमृत महोत्सवी यात्रा के उपलक्ष्य में 26 मार्च, 2025 को विधानसभा में चर्चा आयोजित की गई थी। इस चर्चा के उत्तर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषणों का संकलन महाराष्ट्र विधानमंडल के वीएस पांगे संसदीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा पुस्तक के रूप में तैयार किया गया है। इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों 9 दिसंबर को किया जाएगा।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles