spot_img

MUMBAI : महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव:
कांग्रेस को झटका

नामांकन के आखिरी दिन सुधीर तांबे ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा

मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। पार्टी उम्मीदवार सुधीर तांबे ने गुरुवार को दौड़ से हटने की घोषणा की। तांबे ने कहा कि उनका बेटा वर्तमान में उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा। महाराष्ट्र में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के बहनोई सुधीर तांबे पिछले तीन कार्यकाल (18 वर्ष) से महाराष्ट्र विधान परिषद में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से नामित किया गया था। चुनाव से हटने की घोषणा करते हुए तांबे ने कहा कि उनके बेटे सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे क्योंकि पार्टी ने राजनीति में युवाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है।

सत्यजीत तांबे जैसे युवाओं को मैदान में उतारने का फैसला
हालांकि, सत्यजीत तांबे ने गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि वह तब भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे, जब उन्होंने भाजपा से समर्थन मांगा था।वहीं, सुधीर तांबे ने कहा कि युवा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए पार्टी ने नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सत्यजीत तांबे जैसे युवाओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। तकनीकी समस्या यह है कि पार्टी ने मेरे नाम पर ‘AB’ (नामांकन) फॉर्म दिया था, लेकिन हमने नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे। एबी फॉर्म चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को दर्शाता है। सुधीर ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बारे में पार्टी नेतृत्व को पहले ही बता दिया गया था। हमने यह फैसला पूरे विश्वास से लिया है। सत्यजीत तांबे महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles