spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 12 उपाध्यक्ष और 6 महासचिव बनाए गए

Mumbai: Maharashtra BJP announces new executive committee, appoints 12 vice presidents and 6 general secretaries

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (state president Ravindra Chavan) ने मंगलवार को पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की है। इनमें 12 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 12 सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त कोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (BJP state president Ravindra Chavan) ने मंगलवार को मुंबई स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, and Chief Minister Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय संगठन मंत्री बी.एल.संतोष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के मार्गदर्शन में तथा सभी बड़े नेताओं से बातचीत के बाद महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

चव्हाण ने कहा कि लगातार हो रहे चुनावों की वजह से नई कार्यकारिणी की घोषणा में देरी हुई है। नई कार्यकारिणी भाजपा की विचारधारा को ध्यान में रखकर की गई है। नई कार्यकारिणी में अतुल कालसेकर, भारती पवार, संजय कोडगे, संजय भेंडे, रामदास तड़स, केशव उपाध्ये, प्रवीण पोटे, गोपीचंद पडलकर, चैतन्यबापू देशमुख, प्रिया शिंदे, सुजय विखे पाटिल, अर्चना पाटिल चाकुरकर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। निरंजन डावखरे, योगेश सागर, संजय कुटे, माधवी नाइक, राजेश पांडे, सुनील राणे को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। नवनाथ बान को भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। रवींद्र चव्हाण ने कहा कि पुराने व नए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है और यह सभी लोग पार्टी की विचारधारा के अनुरुप काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश पांडे (State General Secretary Rajesh Pandey), राज्य मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ आदि उपस्थित थे।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles