मुंबई : ठाणे जिले में शहड इलाके में स्थित एक इमारत परिषद में एक कार में अचानक आग लगने की क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना में कार में सफर करने वाले दो यात्री बाल-बाल बच गए। लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार कार एक इमारत के लॉबी क्षेत्र के पास आ रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। वाहन में सवार दो लोग समय रहते उसमें से कूदने में सफल रहे। इसलिए दोनों की जान बच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में लगी आग को बूझा दिया। इस घटना की जांच ठाणे शहर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।


