spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर 11 करोड़ की लिक्विड कोकीन बरामद

ब्राजील की महिला तस्कर गिरफ्तार
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय ने ब्राजील की महिला को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर के कब्जे से 11 करोड़ रुपए की लिक्विड कोकीन बरामद हुई है। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा है। वहीं, डीआरआई के अनुसार, तरल कोकीन की तस्करी अत्यंत दुर्लभ है। बताया जा रहा है कि महिला तस्कर ने कंडोम के पैकेट में लिक्विड कोकीन को छिपाकर रखा था। राजस्व खुफिया निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हमें सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर भारत आ रही है। सूचना मिलने के बाद हवाई अड्डे पर गश्त बढ़ा दी गई और विदेश से आने वाले हर यात्री की जांच की गई, तभी ब्राजील की महिला को 11 करोड़ रुपए की लिक्विड कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

लिक्विड कोकीन पाउडर कोकीन की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, तरल कोकीन को पाउडर कोकीन की तुलना में अधिक शक्तिशाली और उच्च गुणवत्ता वाला ड्रग्स माना जाता है। तरल कोकीन की पहचान करना कठिन है, इसलिए कई अलग-अलग तरल पदार्थों के साथ मिलाकर इसकी तस्करी की जाती है। कई मामलों में तरल कोकीन को इत्र, शराब या अन्य तरल पदार्थों के साथ मिलाया जाता है फिर कोकीन की तस्करी की जाती है। बहरहाल कोकीन कहां से आई और इसे किसे दिया जाना था। इस संबंध में खुफिया निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी जांच करने में जुटे हुए हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles