Mumbai: मुंबई-ठाणे में सुबह से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

0
339

मुंबई:(Mumbai) मुंबई और ठाणे में सोमवार को सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुंबई की लाइफ लाईन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें फिलहाल समय पर चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही दादर, माटुंगा, माहिम, हाजी अली इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। इसी तरह मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली, बोरीवली, मलाड, अंधेरी, गोरेगांव में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग के सहयोग से जल निकासी कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई शहर में 3 दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।