spot_img

Mumbai : संजय राऊत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र

शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट ने राहुल नार्वेकर को लिखा पत्र
मुंबई : (Mumbai)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिवसेना शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को मंगलवार को पत्र लिखकर यह मांग की है। इससे शिवसेना नेता संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं।

शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि संजय राऊत पिछले कुछ दिनों से विधानसभा अध्यक्ष पर निराधार आरोप लगा रहे हैं, इससे विधानसभा अध्यक्ष की छवि खराब हो रही है। इस पत्र में विधायक संजय शिरसाट ने शिवसेना नेता संजय राउत पर विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज करने की मांग की है।

संजय राऊत के खिलाफ इससे पहले नासिक में मामला दर्ज किया गया है। संजय राऊत ने नासिक के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा था कि यह सरकार असंवैधानिक और अवैध है। इसलिए प्रशासन को असंवैधानिक सरकार के असंवैधानिक आदेशों का पालन नहीं करना चाहिए। आज शिंदे समूह के विधायक की मांग के बाद संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

Explore our articles