spot_img

Mumbai : दिवंगत सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ हुआ रिलीज, तोड़े रिकॉर्ड

Mumbai: Late Sidhu Musewala's new song 'Mera Na' released, broke records

मुंबई : (Mumbai)पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हालांकि अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी उनके प्रशंसकों की जुबान पर हैं। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर वायरल हो गया है। प्रशंसकों ने सचमुच इस गाने को अपने सिर पर ले लिया है। मूसेवाला के निधन के बाद यह उनका तीसरा गाना रिलीज हुआ है। इससे पहले दो और गाने ‘एसवाईएल’ और ‘वार’ रिलीज हुए थे। इन दोनों गानों को फैंस ने काफी पसंद किया था।सिद्धू मूसेवाला के गाने के लाखों दीवाने हैं। बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग रखने वाले सिद्धू मूसेवाला के सभी गाने हिट हुए हैं। उनके नए गाने ‘मेरे ना’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यू-ट्यूब पर रिलीज होने के 25 मिनट के अंदर ही इसे 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Explore our articles