spot_img

Mumbai : ‘सिंगल पापा’ में कुणाल खेमू का नया अवतार आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू (Bollywood actor Kunal Khemu) की बहुचर्चित आगामी सीरीज ‘सिंगल पापा’ (‘Single Papa’) ‘का ऐलान हाल ही में किया गया था। अब दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने इसके पहले टीजर से पर्दा उठा दिया है। टीजर से साफ है कि यह सीरीज मनोरंजन, इमोशन और हल्के-फुल्के ड्रामा का तड़का लगाकर दर्शकों को एक मजेदार सफर पर ले जाने वाली है। जैसा कि पहले बताया गया था, इस सीरीज में कुणाल न सिर्फ अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशक के तौर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीजर की शुरुआत कुणाल खेमू के किरदार गौरव गहलोत (Kunal Khemu’s character, Gaurav Gehlot) से होती है, जिनकी जिंदगी उस वक्त अचानक करवट लेती है जब उन्हें अपनी ही कार में एक अनजान छोटा बच्चा मिलता है। बच्चे को घर ले जाना, उसकी देखभाल, और फिर परिवार के भीतर खड़े होने वाले सवाल, इन सबके बीच गहलोत परिवार में शुरू हो जाता है एक दिलचस्प मिशन, “इस बच्चे की असली पहचान पता लगाओ!”

टीजर में हल्की-फुल्की कॉमेडी, पारिवारिक तकरारें और इमोशनल मोमेंट्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है, जो यह संकेत देता है कि ‘सिंगल पापा’ एक ऐसा शो होगा जिसमें हंसी भी होगी और दिल को छू लेने वाले (‘Single Papa’ will be a show filled with both laughter and heartwarming moments)पल भी। कुणाल खेमू के अलावा सीरीज में प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा, आयशा रज़ा जैसे मजबूत कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी में अपनी-अपनी भूमिकाओं से और भी रंग भरते दिखेंगे। ‘सिंगल पापा’ 12 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर (‘Single Papa’ is set to stream on Netflix on December 12, 2025) स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles