spot_img

Mumbai : कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

Mumbai: Kritika Kamra and Gaurav Kapoor get married

मुंबई : (Mumbai) मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर (Actress Kritika Kamra and renowned cricket commentator Gaurav Kapoor) ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कृतिका और गौरव (Kritika and Gaurav) ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान (Farhan Akhtar, Malaika Arora, Neha Dhupia, and Soha Ali Khan) जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव (Kritika and Gaurav) पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद गला में काफी आकर्षक लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह जोड़ा जल्द ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन करेगा।

New Delhi : सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मजबूती का रुख...

Explore our articles