मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ (Yash Raj Films’ much-awaited film ‘War 2’) में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने जबरदस्त एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में कियारा ने काव्या लूथरा का किरदार निभाया है, जो निडर, समझदार और दृढ़ निश्चयी महिला के रूप में नज़र आती हैं।
तेज़-तर्रार चेज़ सीक्वेंस और हाई-इम्पैक्ट कॉम्बैट सीन (high-impact combat scenes) में कियारा का आत्मविश्वास और परफेक्शन देखकर फैंस दंग रह गए हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “कियारा, आपने एक्शन सीन में चमक बिखेर दी है”, वहीं दूसरे ने कहा, “कौन कह सकता है कि उन्होंने पहली बार एक्शन किया है? कियारा, आपने धूम मचा दी है!”
फिल्म में कबीर बने ऋतिक रोशन के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब (Hrithik Roshan, who plays Kabir in the film) भा रही है। दोनों सितारों के मिक्स एक्शन सीन सिनेमाघरों में तालियां और सीटियां बटोर रहे हैं।
स्पष्ट है कि ‘वॉर 2’ के साथ कियारा ने यह साबित कर दिया है कि उन्होंने न सिर्फ एक्शन जॉनर में कदम रखा है, बल्कि इसे पूरी तरह से अपना बना लिया है। फैंस अब उन्हें यश के साथ उनकी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं


