spot_img

Mumbai : ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट तय, रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Bollywood actor Anupam Kher) की चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ (‘Khosla Ka Ghosla’) अब अपने सीक्वल के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। साल 2006 में रिलीज (Released in 2006) हुई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हुई, प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अब निर्माताओं ने ‘खोसला का घोसला 2’ (‘Khosla Ka Ghosla 2’) की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक प्रशांत भागिया (Directed by Prashant Bhagia) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है, जिससे परिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित किया जा सके। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमठ और राज हीरेमठ (produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Savita Raj Hiremath, and Raj Hiremath) ने मिलकर किया है।

पुरानी स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

‘खोसला का घोसला 2’ में पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे। अनुपम खेर ‘कमल किशोर खोसला’ के रूप में वापसी करेंगे, वहीं बोमन ईरानी दबंग ‘खुराना’ (Anupam Kher will return as ‘Kamal Kishore Khosla,’ while Boman Irani will appear in the role of the formidable ‘Khurana.’)के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर शौरी, तारा शर्मा और परवीन डबास (Ranvir Shorey, Tara Sharma, and Parvin Dabas) भी सीक्वल का हिस्सा होंगे। इससे पहले साल की शुरुआत में अनुपम खेर ने जानकारी दी थी कि फिल्म का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Mumbai : अनाथ छात्रों को छात्रवृत्ति से जुड़ी दिक्कतें दूर की जाएंगी: चंद्रकांत पाटिल

मुंबई : (Mumbai) उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल (Chandrakant 'Dada' Patil) ने शुक्रवार को विधान सभा में बताया कि सूबे में अनाथ...

Explore our articles