spot_img

Mumbai : पुणे में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट शेयर करने वाली युवती का कश्मीर कनेक्शन उजागर

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में पाकिस्तान समर्थक युवती का कश्मीर कनेक्शन उजागर हुआ है। पुणे में इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही युवती को कालेज प्रबंधन ने निष्काषित कर दिया है। महाराष्ट्र एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुणे की युवती ने पाकिस्तान समर्थक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद युवती को कोंढ़वा इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार करके उसका मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किया। इसके बाद शनिवार को युवती को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने युवती को पांच दिनों तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था।

पुलिस के अनुसार युवती से पूछताछ करने पर पता चला कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के समय वह कश्मीर गई थी और वहां अपने रिश्तेदारों से मिली थीं। इसके बाद युवती ने पाकिस्तान समर्थक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मामले की छानबीन कर रही कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने आज महाराष्ट्र एटीएस को शेयर किया है और एटीएस की टीम आज युवती से गहन छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक छानबीन का ब्योरा नहीं मिल सका है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles