spot_img

Mumbai : कुछ ही वर्षों में समृद्धि की ऊंचाई पर पहुंचेगा झारखंड : प्रेम कुमार

तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट संपन्न

मुंबई : मुंबई में तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – 23
में बोलते हुए आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती के लोग देश भर में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। आने वाले कुछ समय में ही यह राज्य समृद्धि की ऊंचाई पर पहुंचेगा।

गौरतलब है कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 2, 3 व 4 दिसंबर को मनाया गया, जिसमें देश के कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित यह कार्यक्रम मलाड पश्चिम में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन व चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर कॉलेज ऑफ़ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। इस राष्ट्रीय मीट में मुख्य वक़्ता के रूप में विख्यात पीआईएल मैन ऑफ़ इंडिया सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने
अपने विचार रखें। इसे सफल बनाने में आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार ने अग्रिम भूमिका निभाई व मार्गदर्शन किया। प्रसिद्ध वकील व केंद्रीय गृहमंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वि. के. दुबे उनकी टीम ने अश्विनी कुमार उपाध्याय व उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी का स्वागत और सम्मानित किया।

अश्विनी कुमार उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए देश की उपलब्धियों और जनहित याचिकाओं के बारे में क़ानूनी जानकारी दी और सांसद गोपाल शेट्टी ने संगठन को बधाई दी और ज्वलंत भविष्य की कामना की। पूरे देश से आए प्रवक्ताओं ने अपने विचार रखें। कैसे भारत एक उन्नत राष्ट्र की ओर गतिशील है, जिससे की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को बल मिल सके। विविधता से भरे इस देश में अनेक चुनौतियां भी है और इन्ही मुद्दों पर इनके मुख्य संयोजक प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार का मानना है की यह विचार शक्ति ही युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी और भारत विश्व गुरु ही नहीं महाशक्ति व महासत्ता भी प्राप्त करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के विजन 2036 में आर्थिक रूप से विश्व को लीड करने की नींव को पूरे देश को मिलकर रखना होगा और एक स्वर में चलना होगा। शिक्षाविद फाउंडर ट्रस्टी चिल्ड्रेन वेलफेयर सेंटर अजय कौल, प्रशांत कासीद, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार पाल, सचिव भावेश दोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरी ठाकुर, अधिवक्ता बिंदु दुबे, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय रॉक पेंटिंग आर्टिस्ट सुबोध नेमलेकर, उद्यमी पवन कुमार आदि की राष्ट्रीय समिति ने एक सामूहिक हिस्सेदारी साझा करते हुए इस मीट का आयोजन किया।अधिवक्ता पुनीत चतुर्वेदी, भाजपा नेता आनंद साहू, उद्यमी नेत्री श्वेता शालिनी व समाजसेवी मिथिलेश मिश्रा समेत कई दिग्गजों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Explore our articles